लखनऊ, 22 अप्रैल । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपित को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी सन्तोष कुमार आर्य ने बताया कि 11 अप्रैल को एक महिला ने तहरीर दी कि उनकी 14 साल की बेटी को न्यू नजफ रोड़ रूस्तमनगर हुसैनी गुलिस्तान निवासी सैय्यद हयात हुसैन उर्फ समीर ने पहले अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने यह बताया कि वह उससे शादी करना चाहता है और इस दौरान उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले की जानकारी जब परिवार को हुई तो उसने युवक के परिवार से मिलकर शिकायत की, लेकिन आरोपित ने उन्हें गाली—गलौज की। जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने आरोपित के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सआदतगंज पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को निकट लाल पैथ लैब से बुधवार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।