खूंटी, 23 अप्रैल । जिले में 15 वर्षों से फरार हत्या का आरोपित मसी नाग उर्फ आनंद को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, साइको थाना कांड संख्या 45/201 से संबंधित हत्या मामले में मसी नाग (30) लंबे समय से फरार चल रहा था। वह सायको थाना के लुपुंगडीह का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 में आरोपित ने अड़की थाना क्षेत्र के खिड़ा बोयसा टोली गांव निवासी सुरेश उर्फ सूरज पूर्ति की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपित लगातार फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी साइको के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए साइको बाजार क्षेत्र से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे खूंटी जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ नामकुम थाना कांड संख्या 155/2011 में भी मामला दर्ज है और रांची कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट जारी है। आरोपित लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था।