भोपाल, 13 फ़रवरी (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के हावड़ा में स्थित बेलूर मठ पहुंचे। उन्होंने यहां मां शारदा मंदिर, रामकृष्ण परमहंस मंदिर के दर्शन किए। इसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री यहां से भुवनेश्वर रवाना हो गए।