आकाशीय बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत

सिद्धार्थनगर 04 मई । जनपद के मिश्रौलिया थानाक्षेत्र में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बांसी उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती ने घटनास्थल का मौका मुआयाना किया।

उन्होंने बताया कि बांसी तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदे गड़िया निवासी बेचन (42) सोमवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह अपने गांव के बाहर कुछ दूर पर स्थित पुलिया के पास पहुंचे। इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि शीघ्र मृतक के परिजनों को नियमानुसार दैवी आपदा के तहत सरकारी सहायता दिला दी जाएगी।

————