अशोकनगर, 05 मई । मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं म.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम कारपोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कृष्णपाल सिंह यादव 6 मई (बुधवार) को भोपाल में पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर उनके स्वागत एवं आभार कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। शहर सहित मार्ग के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
डॉ. यादव प्रातः 08:30 बजे अशोकनगर स्थित अपने निवास से प्रस्थान करेंगे। भोपाल पहुंचने के दौरान बंगला चौराहा, मेहलुआ चौराहा, सिरोंज बायपास, महानीम चौराहा, बेरसिया एवं ग्राम गोलखेड़ी सहित कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।