के साथ शक्ति प्रदर्शन किया और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
रैली
अग्रसेन चौक से शुरू होकर मुरथल अड्डा, बस अड्डा, गीता भवन चौक, पुरखास अड्डा, अंडर
ब्रिज हनुमान चौक, ककरोई रोड, फ्लाईओवर, मिशन चौक, काठ मंडी, विश्वकर्मा चौक, खाटू
श्याम मंदिर, परशुराम चौक, ओल्ड डीसी रोड, सुभाष चौक, रेलवे रोड, झंडी रोड, सिक्का
कॉलोनी और विवेकानंद चौक से होकर गुजरी। रास्ते में जगह-जगह लोगों और दुकानदारों ने
फूल बरसाकर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए
और समर्थन जुटाया।
रैली
में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, विधायक देवेंद्र कादियान, विधायक निखिल मदान,
ललित बत्रा, बिजेंद्र मलिक, तरुण देवीदास, राजकुमार कटारिया, दिव्यांक जैन, सुरेंद्र
मदान, संजय ठेकेदार, नीरज सोनी और गौरव भोला सहित कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने लोगों
से दस मई को कमल के निशान पर मतदान करने की अपील की। मेयर उम्मीदवार राजीव जैन ने कहा
कि शहर की जनता का समर्थन साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार नगर निगम
चुनाव में भाजपा सभी वार्डों में जीत दर्ज करेगी।
रैली
के संयोजक गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री
की नीतियों पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन
से नगर निगम चुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि शहर का विकास
स्मार्ट सिटी की तर्ज पर किया जाएगा। रैली के अंत में नेताओं ने शहरवासियों का सहयोग
और समर्थन देने के लिए आभार जताया।