हिसार में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास में लगी आग, मचा हड़कंप

जानी नुकसान या हताहत नहीं हुआ। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री डॉ.

कमल गुप्ता के आवास के ड्राइंग रूम में रविवार सायं घर से धुआं और आग की लपटें उठती

दिखाई दी। अचानक हुई इस घटन से परिवार में हड़कंप मच गया और सभी तेजी से बचाव के लिए

भागे। डॉ. कमल गुप्ता के अनुसार उनकी पत्नी और मां घर के दूसरे कमरे में थे, जिसके

चलते वो अंदर ही फंस गए। आग तेजी से फैली और सीड़ियों तक पहुंच गई। उनके निकलने का

रास्ता ही नहीं बचा। तब उनको पड़ोसी की छत से नीचे उतारा गया।

पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग

को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग 20 से

25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से ड्राइंग रूम में रखा फर्नीचर

और अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हादसे में किसी प्रकार का जानी

नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद इलाके

में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मौके पर पुलिस और डायल-112 की टीम भी पहुंची

और स्थिति का जायजा लिया। डॉ. गुप्ता के अनुसार, आग लगने का स्पष्ट कारण अभी सामने

नहीं आया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को ही वजह माना जा रहा है। पुलिस

मामले की जांच कर रही है।