जगदलपुर, 03 जून । जिले के थाना बोधघाट थानांतर्गत न्यायालय परिसर की पार्किंग से मोटरसाइकिल चारी के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज बुधवार को कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
थाना बोधघाट में 25 अप्रेल काे पीड़ित निरंजन बिसोई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24 अप्रेल को वह न्यायलय परिसर के पार्किंग में अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 17 केएस 1841 को खड़ा करके न्यायलय में काम कर रहा था। कार्य समाप्ति बाद घर जाने के लिए देखा तो मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करके ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई हेतु टीम तैयार किया गया। उक्त टीम के द्वारा सीसीटीवी कैमरा से संदेही को चिन्हांकित किया गया एवं संदेही अशोक ठाकुर (उम्र 32 साल) निवासी ग्राम लामनी ठोठा पारा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपित ने चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किये हुए मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 17 केएस 1841 को जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत आज न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।