जींद : शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण

जींद, 05 जून । गढ़ी थाना क्षेत्र के तहत युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ यौन शोषण करने, धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जब उसने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपित ने शादी करने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी है। गढ़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गढ़ी थाना इलाके की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही संदीप ने उसे झांसें में देकर अपने प्यार में फांस लिया। आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ अश£ील हरकत करने की कोशिश की। लगभग आठ माह पहले संदीप ने शादी को लेकर बातचीत के लिए अपने घर बुला लिया। उस दौरान उसके घर में कोई नही था। आरोपित ने दरवाजा बंद कर उसे शर्बत पिलाया। जिसके बाद वह होश खो बैठी। जिसका फायदा उठा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपित ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।

जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित ने शादी करने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आखिरकार उसने परेशान होकर घटना के बारे मे बता दिया। गढ़ी थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित संदीप के खिलाफ यौन शोषण करने, धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को जानकारी देते हुए गढ़ी थाना की जांच अधिकारी मीना ने बताया कि की युवती ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।