मंडी, 06 जून । मंडी जिला सीनियर महिला क्रिकेट टीम अंतर जिला प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची। शनिवार को सोलन जिला की टीम के साथ सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें मंडी जिला वीमेन क्रिकेट टीम की कप्तान नीना चौधरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सोलन जिला की वीमेन क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 10 विकेट के नुक्सान पर 152 रन बनाए। जिसमें रूपल ठाकुर ने 37 रन ,रिंकल पांडे 33 रन, अन्वेशा शर्मा ने 23 रन ,कृतिका कंवर ने 22 रन बनाए।
मंडी वीमेन क्रिकेट टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दामिनी ने 4 विकेट, सोनल ने 3 विकेट, निकिता ने 2 विकेट व नीना चौधरी ने एक विकेट लिया। जवाब में मंडी जिला वीमेन क्रिकेट टीम ने 8 विकट खोकर 155 रन बना लिए। जिसमे नीना चौधरी ने नाबाद 80 रन व दामिनी ने नाबाद 10 रन बनाए व सोनल ने 18 रन का योगदान दिया ।
सोलन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए धान्या ठाकुर ने 4 विकेट, मन्नत ने 2 विकेट और सिया ने एक विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार मंडी जिला सीनियर वीमेन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी। फाइनल मैच 8 जून को शिमला की टीम के साथ डे नाईट खेला जाएगा चंडीगढ़ में खेला जाएगा।