डंपर की टक्कर से किसान की मौत

प्रयागराज, 20 जून । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मेजा थाना क्षेत्र में रामपुर गांव पास शनिवार भोर में डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में मेजा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी तेज बहादुर (58) की मौत हुई है। घटना के संबंध जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि वह खेती करके दो बेटों और दो बेटियां सहित पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार भोर में वह घर से सिरसा सब्जी मंडी जाने के लिए घर से निकला। रास्ते में एक बेकाबू डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में तेज बहादुर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।