इसम सिंह बने कांग्रेस एससी विभाग हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष

हरिद्वार, 14 फरवरी (हि.स.)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व इंटक के राष्ट्रीय मंत्री राजबीर सिंह चौहान के कार्यालय पर कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने सर्वसम्मति से इसम सिंह को हरिद्वार ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनलाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि दलितों का भविष्य कांग्रेस में ही सुरक्षित है। भाजपा दलितों के सभी अधिकार धीरे-धीरे छीन रही है। केंद्र में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा को सत्ता जाने का डर सता रहा है। इसके कारण दूसरे दलों के नेताओं को ईडी का डर दिखाकर पार्टी में शामिल कर रही है। किसी के जाने से कांग्रेस कमजोर नहीं होती। भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही। कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है।

नवनियुक्त हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष इसम सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस के सिपाही हैं। पार्टी संगठन की और से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से पालन करते इस संगठन को मजबूत करेंगे। बैठक में प्रभारी सुखपाल सिंह, पूर्व पार्षद सोहेल कुरेशी, सीपी सिंह, बीएस तेजियान, सत्यपाल सिंह, कैलाश प्रधान मौजूद रहे।