ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली, 30 जून । ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी स्टॉक मार्केट पिछले सत्र के दौरान टेक्नोलॉजी शेयरों में आई तेजी के कारण मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 306.63 अंक यानी 0.59 प्रतिशत उछल कर 52,182.74 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 86.41 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की छलांग लगा कर 7,440.43 अंक के स्तर पर पिछले स्तर के सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 522.53 अंक यानी 2.07 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,820.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.04 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 52,161.65 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,484.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.21 प्रतिशत फिसल कर 8,367.33 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.18 प्रतिशत टूट कर 24,626.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशिया में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,181.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 285.68 अंक यानी 1.24 प्रतिशत लुढ़क कर 22,741 अंक के स्तर पर आ गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स आज बड़ी गिरावट का शिकार हो गया है। फिलहाल यह सूचकांक 143.83 अंक यानी 2.47 प्रतिशत टूट कर 5,676.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,004 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,583.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,389.26 अंक यानी 3.09 प्रतिशत उछल कर 46,389.16 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह कोस्पी इंडेक्स भी इंडेक्स भी आज जोरदार मजबूती दिखा रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 125.35 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,520 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 992.89 अंक यानी 1.43 प्रतिशत की छलांग लगा कर 70,461 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,082.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।