डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

खूंटी , 06 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी तोरपा मंडल की ओर से सोमवार को नगर भवन, तोरपा में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक है और उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल, बिनोद भगत, दीपक तिग्गा, राजू साहू, पवन गुप्ता, रुपेश गुप्ता, तुलसी हज़ाम, शिवनारायण सहादेव, सचिन गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थेे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।