जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
गांव सीसवाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार काे आयोजित कार्यक्रम में
करीब 110 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने,
शिक्षा और खेलों में सक्रिय भागीदारी निभाने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा यातायात
नियमों का पालन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों, शिक्षकों
और ग्रामीणों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई।
विद्यालय की प्राचार्य सीमा बिश्नोई ने विद्यार्थियों से अनुशासित जीवन अपनाने,
सकारात्मक सोच विकसित करने और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने
कहा कि युवा पीढ़ी ही समाज का भविष्य है और उन्हें सही दिशा देना हम सभी की जिम्मेदारी
है।
पुलिस अभियान के दौरान जिले में तीन नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। वहीं
17 नशा पीड़ितों को उनके घर पहुंचकर पहली बार आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराया गया, जबकि
आठ नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में दूसरी बार उपचार, दवाइयां
और चिकित्सकीय परामर्श दिलवाया गया। इस प्रकार कुल 25 नशा पीड़ितों को आयुर्वेदिक एवं
एलोपैथिक दवाइयों के साथ आवश्यक ब्लड टेस्ट और विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग की सुविधा
उपलब्ध कराई गई।