रिकॉर्ड सहित अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू की।
किसान से 267 की जगह 300 रुपये वसूलने के प्रमाण
मिले
जांच के दौरान टीम के सामने एक किसान का मामला
भी आया, जिसमें आरोप है कि उससे यूरिया खाद के निर्धारित मूल्य 267 रुपये प्रति बैग
के बजाय 300 रुपये प्रति बैग वसूले गए। किसान द्वारा इस संबंध में टीम को संबंधित प्रमाण
भी उपलब्ध करवाए गए हैं। टीम ने दुकान पर उपलब्ध स्टॉक, बिक्री रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों
की जांच की। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान यूरिया की बिक्री में निर्धारित नियमों
का उल्लंघन सामने आया तथा अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। इसके बाद संयुक्त टीम ने मामले
में अग्रोहा पुलिस को शिकायत देकर आगामी कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया है। खाद विक्रेता के गोदाम में संयुक्त टीम को लगभग
5000 बैग से ज्यादा यूरिया खाद जांच के दौरान मिले हैं। इसके बावजूद दुकानदार द्वारा
किसानों को ब्लैक में यूरिया खाद की बिक्री की जारी थी तथा अन्य उत्पाद टैग करके बेचे
जा रहे थे। सीएम फ्लाइंग रेंज इंचार्ज सुनैना ने कहा कि सरकार
किसानों को सब्सिडी पर उर्वरक उपलब्ध कराती है, ताकि उन्हें कृषि कार्य के लिए खाद
उचित एवं निर्धारित मूल्य पर मिल सके। वर्तमान में किसानों को यूरिया का एक बैग
267 रुपये निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है।