लोईंग भाजपा मंडल में बाइक रैली तिरंगा यात्रा निकाली गई

रायगढ़ , 13 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस से पहले लोइंग मंडल की धरती देशभक्ति के रंग में रंग गई। रायगढ़ पूर्वांचल लोइंग मंडल द्वारा 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार देशभक्त हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे और पूरे क्षेत्र को वंदे मातरम् से गुंजायमान कर दिया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत लोइंग खेल मैदान से हुई। यहां से बाइक रैली महापल्ली, साल्हे ओना, कुकुरदा होते हुए जामगांव और कोलाई बहाल में जाकर संपन्न हुई। 10 किलोमीटर से ज्यादा लंबी इस यात्रा में हर चौराहे पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बतौर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री विकास केडिया और जिला मंत्री एवं प्रभारी पवन अग्रवाल की विशेष रूप से मौजूदगी रही। मंडल अध्यक्ष मिनकेतन प्रधान और महामंत्री मुरारी अग्रवाल और छवि पटेल ने संयुक्त रुप से बताया कि, तिरंगा यात्रा को लेकर युवाओं महिलाओं में अपार उत्साह रहा। किसान मोर्चा महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी राजीव लोचन बेहरा , सह प्रभारी सूर्यकांत त्रिपाठी और युवा मोर्चा अध्यक्ष सरोज भोय के नेतृत्व में युवाओं ने बाइक रैली को ऐतिहासिक बना दिया। यात्रा की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब दिखी जब लोइंग स्कूल, महापल्ली स्कूल, कुकुरदा स्कूल और जामगांव स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने रास्ते में फूल बरसाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर और जय हिंद, जय भारत के नारे लगाकर सभी देशभक्तों का सम्मान किया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर बच्चों को उनके बलिदान की कहानियां भी सुनाई गईं।