अनुसार सन्नी ने चार लाख रुपये की रकम चेक करने के बाद उसे राहुल के बैग में रख दिया।
कुछ देर बाद ग्रे रंग की अर्टिगा कार मौके पर
पहुंची। कार में चार व्यक्ति सवार थे। शिकायतकर्ता के अनुसार इनमें से दो व्यक्तियों
ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, जबकि एक व्यक्ति ने स्वयं को सीआईए स्टाफ का कर्मचारी
बताया। शिकायतकर्ता और उसके साथियों को इन लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उन्होंने
राहुल सहित मौके पर मौजूद लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान शिकायतकर्ता के
अनुसार नरवाना के प्रेम नगर निवासी बलजीत सिंह व हसनगढ़ निवासी राहुल चार लाख रुपये
की रकम लेकर मौके से फरार हो गए।
शिकायतकर्ता और उसके साथियों ने मौके पर मौजूद
नरवाना निवासी नरेश कुमार, सिकंदर व हिसार निवासी रोबिन को पकड़ लिया। सूचना मिलने
पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
उकलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर
दी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल अर्टिगा कार को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू
कर दी है। कार से दो अलग-अलग नंबर प्लेट मिलने के बाद पुलिस इस पहलू की भी जांच कर
रही है।
पुलिस के अनुसार, मामले में फरार आरोपियों की
गिरफ्तारी और शिकायतकर्ता से ली गई चार लाख रुपये की रकम की बरामदगी के लिए लगातार
प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस वारदात में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका और घटना के
पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।