रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली -रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04415, दिल्ली -रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 03 से 05 सितम्बर तक (03 ट्रिप) दिल्ली से 18.50 बजे रवाना होकर रात्रि 00.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04416, रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 04 से 06 सितम्बर तक (03 ट्रिप) रींगस से 02.00 बजे रवाना होकर 07.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली सराय, दिल्ली कैंट, गुडगॉव, पाटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल व नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 14 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 16 डिब्बे होगे।