जोधपुर, 16 सितम्बर । सूर्यनगरी की रहने वाली एनसीसी कैडेट रुद्राक्षी राठौड़ ने दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह स्वर्ण पदक रुद्राक्षी राठौड़ को शिविर में हुई जजिंग डिस्टेंस एवं फील्ड सिग्नल (जेडीएफएस) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रदान किया गया।
सरदार समंद रोड स्थित श्याम विहार क्षेत्र निवासी कुलदीप सिंह राठौड़ की पुत्री रुद्राक्षी राठौड़ अभी सोफिया कॉलेज, अजमेर में अध्ययनरत है। कॉलेज में 5 राज गल्र्स एनसीसी बटालियन की कैडेट रहते हुए रुद्राक्षी राठौड़ अभी हाल ही दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर में शामिल हुई। इस शिविर में हुई जजिंग डिस्टेंस एवं फील्ड सिग्नल (जेडीएफएस) प्रतियोगिता में रुद्राक्षी राठौड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रथम रहने पर रुद्राक्षी राठौड़ को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।