हिसार : एएसआई व दोस्त पर हत्या का मामला दर्ज, तीन दिन बाद हुआ दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का पोस्टमार्टम

उसे पहले भिवानी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से हिसार रेफर किया गया।

हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 25 सितंबर की तड़के उसकी मौत हो गई। इसके

बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।

परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते

हुए पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया था। मृतक की पत्नी रिंकू ने पुलिस को दिए

बयान में आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र और मनोज अमरजीत को डीजे से एक

तरफ ले गए थे। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी और अमरजीत के पैर में गोली लगी

मिली। रिंकू के अनुसार इसके बाद दोनों उसे इलाज के लिए भिवानी ले गए और अलग-अलग अस्पतालों

में लेकर घूमते रहे, लेकिन उसका उचित उपचार नहीं करवाया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो

पत्नी के बयान के आधार पर बास थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या

का मामला दर्ज किया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। रविवार को चिकित्सकों

के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। पुलिस के अनुसार गोली जांघ के पास लगी थी, जिससे मुख्य

बास थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला

दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास