भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश टीम घोषित, छह क्षेत्रों में क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ, 01 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने प्रदेश पदाधिकारियों और छह क्षेत्रों के अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में विभिन्न दायित्वों पर कुल 43 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनस साजिद उस्मानी को प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्षों में अनूप वाल्मीकि, अशोक सोनकर, बाबूलाल भंवरा, चरण सिंह लिसाड़ी, भगवती प्रसाद, नन्द किशोर कनौजिया, अभिषेक सागर, नरेंद्र महंथा, हरिराम रावत, आदेश कोरी, अनीता सिद्धार्थ और विकास किशोर शामिल हैं। प्रदेश महामंत्री के रूप में पुष्पेंद्र पासी, आलोक कुमार, कमलेश जाटव और परदेशी रविदास को जिम्मेदारी मिली है।

प्रदेश मंत्रियों में नयन दोहरे, अनमोल कुमार वर्मा, चंद्रिका प्रसाद, मनोज राजौरा, उषा पासवान, जयप्रकाश गौतम, डॉ. हर्ष जाटव, विकास पासवान, रवि प्रकाश, रामवीर कठेरिया, सुधीर भुईहार और पुरुषोत्तम जाटव शामिल हैं।

संगठन के अन्य दायित्वों में धीरज प्रधान वाल्मीकि, राहुल सोनकर, रोहित चौधरी, राजकिशोर छरी, परमानंद भारती, अमन कुमार वाल्मीकि, शुभम सोनकर, जितेंद्र सोनकर, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अपरिजिता सिंह, अनुज नाग, सूरज सोनकर, डॉ. विनोद कनौजिया, संजय सिंह जाटव और अश्वनी वाल्मीकि को जिम्मेदारी दी गई हैं।

छह क्षेत्रीय अध्यक्षों में अखिल कुमार (पश्चिम), विशाल वाल्मीकि (ब्रज), सलिल श्रीवास (कानपुर), अरुण रावत (अवध), शैलेश राम (काशी) और विजय सोनकर (गोरखपुर) शामिल हैं।