नैनीताल, 04 अक्टूबर । नगर में आयोजित हो रही 59वीं अंतरविद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 में रविवार को चार मुकाबले खेले गए। इनमें सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की तीन और वुडब्रिज स्कूल ने एक मैच जीता।
पहले मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘बी’ ने वुडब्रिज स्कूल को 51-32 से पराजित किया। दूसरे मैच में वुडब्रिज स्कूल ने सेंट मैरी कॉन्वेंट ‘व्हाइट’ को 13-8 से हराया। तीसरे मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘ए’ ने डेविटो स्कूल को 34-7 से हराया, जबकि चौथे मैच में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने सेंट मेरी कॉन्वेंट ‘ब्लू’ को 32-6 से पराजित किया।
मुकाबलों में फरीद अहमद, हरीश, समीर अली और विनोद कनारी ने रेफरी की भूमिका निभाई। तकनीकी टेबल पर दीपक, एजाज अहमद, फरदीन खान और ज्ञान ने सेवाएं दीं। इस अवसर पर रैना और जेपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डीएसए एवं एनटीजी के महासचिव मनोज जोशी और बास्केटबॉल सचिव हरीश जोशी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं।
