इतिहास के पन्नों में 14 नवंबर : चाचा नेहरू के जन्मदिन पर मनाया जाता है बाल दिवस

14 नवंबर का दिन स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के रूप में इतिहास में दर्ज है। देश में उनकी जयंती को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बच्चों के प्रति विशेष स्नेह और उनके अधिकारों, शिक्षा तथा बेहतर भविष्य को लेकर नेहरू की सोच के कारण बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर पुकारते थे।

जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। वह बच्चों को देश का भविष्य मानते थे और उनके सर्वांगीण विकास पर जोर देते थे। उनका मानना था कि बच्चों को अच्छा वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए।

भारत में 1964 से पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। यह तारीख संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित विश्व बाल दिवस से जुड़ी थी। 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने और बच्चों के साथ उनके विशेष लगाव को देखते हुए उनकी जयंती यानी 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। तब से हर साल इस दिन देशभर के स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

1380 – फ्रांस के किंग चार्ल्स को 12 साल की उम्र में राजगद्दी सौंपी गई।

1533 – स्पेन के खोजकर्ताओं ने दक्षिणी अमेरिका के उत्तर पश्चिम में स्थित इक्वाडोर का पता लगाकर उसे अपने उपनिवेश में शामिल किया था।

1681 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।

1732 – उत्तरी अमेरिका में सबसे पहले पेशेवर लाइब्रेरियन लुई टिमोथी को फिलाडेल्फिया में काम पर रखा गया था।

1883 – चिली की कांग्रेस ने राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना की थी।

1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।

1935 – आधुनिक जॉर्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म हुआ। उन्होंने 1953 से 1999 तक जार्डन पर शासन किया।

1964 – आज के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का आधिकारिक ऐलान।

1969 – अपोलो- 12 को लॉन्च किया गया। यह तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चंद्रमा पर पहुंचा था।

1973 – ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।

1991 – अमेरिका ने लॉकर्बी हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी ठहराया था। साथ ही उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की थी।

1999 – संयुक्त राष्ट्र एक माह के भीतर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को सं.रा. अमेरिका या किसी तीसरे देश को न सौंपने के कारण तालिबान पर प्रतिबंध लागू, राष्ट्रमंडल सम्मेलन (डरबन, दक्षिण अफ़्रीका) द्वारा पाकिस्तान को निलम्बित करने की घोषणा।

2002 – चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2006 – भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जताई।

2007 – डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।

2008 – छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव सम्पन्न ।

2008 – आतंकियों ने मुंबई हमले के लिए नाव को हाईजैक किया।

2009 -मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर गए। हादसे में 6 यात्रियों की मौत।

1926 – पीलू मोदी – स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक ।

1946 – पुखराज बफाना – भारतीय डॉक्टर जो बाल रोग विशेषज्ञ और किशोर स्वास्थ्य सलाहकार ।

1948 – सिंधुताई सपकाल – अनाथ बच्चों के लिए कार्य करने वाली मराठी सामाजिक कार्यकर्ता।

1948 – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स।

1993 – विकास ठाकुर – लुधियाना, पंजाब से आने वाले भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर)।

1967 – सी. के. नायडू – भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान।

1977 – भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद – प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक।

2008 – अजीत पांजा – पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता।

2011 – शरद कुमार दीक्षित – भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन।

2021 – सत्यव्रत शास्त्री – संस्कृत भाषा के विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार ।