पूर्वी सिंहभूम, 18 नवंबर । जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बुधवार को केरला समाजम मॉडल स्कूल (केएसएमएस) के 33 वें वार्षिक खेल दिवस पर बुधवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयाेेजन किया गया।
प्रतियोगिताओंमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में होप हाउस ने चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया, जबकि पीस हाउस उपविजेता बना।
खेल दिवस का उद्घाटन 37 वीं बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। समारोह की शुरुआत खेल मशाल प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद आयोजित मशाल दौड़ में विद्यालय के 42 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इस वर्ष आयोजन का विशेष आकर्षण विद्यालय का शुभंकर ‘जिप्पी’ बाघ रहा। इसे गति, ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना का प्रतीक बनाया गया था। खेल मैदान में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
मौके पर प्राचार्या रीना बनर्जी, निदेशक (शैक्षणिक) नंदिनी शुक्ला, प्रधानाध्यापिका सुजाता सिंह सहित विद्यालय के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
