देहरादून, 19 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड के राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को अपनी कृति ‘आत्मा के स्वर’ भेंट की। नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें अपनी पुस्तकें ‘आत्मा के स्वर’ और ‘देवभूमि संवाद’ भेंट की।