हरिद्वार, 20 फ़रवरी (हि.स.)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने होटल, ढ़ाबों पर चेकिंग अभियान चलाकर वहां शराब पिलाने के आरोप में एक ढाबा स्वामी को गिरफ्तार किया है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार द्वारा क्षेत्र में टीमें बनाकर होटल, ढाबों में शराब पिलाने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने सुभाष नगर निकट पीएसी गेट के पास देवभूमि रसोई ढाबे पर चैकिंग की कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस को डिस्पोजल गिलास, खाली शराब पव्वे व अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद हुए। शराब पिलाने के आरोप में पुलिस ने होटल स्वामी प्रेम सिंह गुसाईं पुत्र गब्बर सिंह सिंह गुसाई निवासी ग्राम सोपखाल थाना धुमाकोट जिला पौडी गढ़वाल हाल निवासी देवभूमि रसोई होटल पीएसी रोड सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।