भोपाल, 21 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज ने बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर निर्वाचन पदाधिकारी से राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचन का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। इस अवसर राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, एस.एस. उप्पल एवं प्रदेश प्रवक्ता अजय धबले उपस्थित रहे।