देहरादून, 19 दिसम्बर (हि.स.)। एंटी नारकोटिक्स टीम एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गंगनहर पुलिस के पास पाडली गुज्जर रोड से हसीन पुत्र शकील से नशे की खेप बरामद की गई जो हरिद्वार बेचने ला रहा था।
आरोपित के पास से 550 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। दूसरी घटना में पटेल नगर क्षेत्र में दयाराम चौहान पुत्र सैंजीराम उत्तरकाशी को पाम सिटी के पास से 467 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने जनता से आग्रह किया है कि वह नशे से दूर रहें और ऐसी किसी घटना की जानकारी एसटीएफ को जरूर दें।
