भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम को

देहरादून, 18 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पांचों उम्मीदवारों तथा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित की गई है। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने यह जानकारी दी है।

आदित्य कोठारी ने बताया कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लगभग एक महीने के कार्यक्रम का निर्धारण किया जाएगा। शाम छह बजे से आयोजित इस बैठक में चुनावी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि नामांकन किस तारीख को किया जाना है। नामांकन को लेकर किस तरह का प्लान तैयार किया जाना है। साथ में किन-किन क्षेत्रों में बड़ी जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा।