अल्मोड़ा, 02 मई (हि.स.)। हवालबाग के स्यूनराकोट क्षेत्र में जंगल की आग गांव की सीमा तक पहुंच गई है। यहां आग बुझाने के दौरान आग की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष व तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।
मौके पर मौजूद पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी और हवालबाग के ज्येष्ठ प्रमुख आनंद डंगवाल ने बताया कि आपातकालीन नंबर 108 और प्रशासन को सूचना दे दी गयी है। स्थानीय लोगों के सहयोग से झुलसे घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से प्रभावित चारों नेपाली हैं जो मजदूरी का काम करते हैं।
डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। घटना स्थल पर स्टॉफ को भेजने के लिए निर्देश दे दिए गये हैं।