कैबिनेट: महाराष्ट्र के वधावन में हर मौसम के अनुकूल ग्रीनफील्ड डीपड्राफ्ट मेजर पोर्ट के विकास को मंजूरी

नई दिल्ली, 19 जून (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र के वधावन में हर मौसम के अनुकूल ग्रीनफील्ड डीपड्राफ्ट मेजर पोर्ट के विकास को मंजूरी दी है। 76,200 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होने पर बंदरगाह दुनिया के शीर्ष 10 बंदरगाहों में से एक होगा। इससे 29.8 करोड़ मैट्रिक टन प्रतिवर्ष की संचयी क्षमता का विकास होगा।

केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की घोषणा करते हुए बताया कि इससे अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा और 10 लाख प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर पैदा होंगे।