पेंशन से वंचित हो सकती है आधार सीडिंग न कराने वाली निराश्रित महिलाएं

मीरजापुर, 19 जून (हि.स.)। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि महिला कल्याण विभाग से संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में लाभार्थियों का भुगतान आधार बेस्ड प्रणाली के तहत किया जाएगा। आधार सीडिंग नहीं कराने वाली जिले की 44,584 निराश्रित महिलाओं को आगामी पेंशन से वंचित होना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों ने बैंक खातों में आधार सीडिंग (केवाईसी), एनपीसीआई अपडेट नहीं कराया है, तत्काल करा लें। अभी तक 44 हजार 585 लाभार्थियों ने केवाईसी व एनपीसीआई नहीं कराया है। लाभार्थी यथाशीघ्र संबंधित बैंक शाखा में जाकर केवाईसी व एनपीसीआई को अपडेट करा लें, जिससे वर्ष 2024-25 की तिमाही किस्त जनपद के सभी लाभार्थियों को पीएफएमएस के माध्यम से सीधे खाते में भेजी जा सके। किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय पर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि जून के अंतिम सप्ताह अथवा जुलाई के पहले सप्ताह में पेंशन शासन से लाभार्थी के खाते में सीधे भेजी जाएगी।