स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का किया जा रहा काम: सुरेश भट्ट

देहरादून, 17 जून (हि.स.)। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने बुधवार को बताया कि प्रदेश की धामी सरकार द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। खासकर प्रदेश सरकार उत्तराखंड के ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के चिकित्सालयों मे चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाने का काम कर रही है।

उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड के चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम कर रही है और आगामी दिनों में उत्तराखंड के कई चिकित्सालयों को अपग्रेड करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जो पद रिक्त पड़े हुए थे उन्हें भरने का काम किया जा रहा है और हमारा लक्ष्य है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैठे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाए।