आतंकवादी हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

देहरादून, 12 जून (हि.स.)। जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादी हमले के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

बजरंग दल से जुड़े विकास वर्मा ने बताया कि जम्मू कश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है। नई सरकार के शपथ ग्रहण के समय इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य करके आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है। बजरंग दल मारे गए हिन्दू तीर्थयात्रियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।