नैनीताल, 20 जून (हि.स.)। नैनीताल में बुधवार की शाम और गुरुवार की सुबह तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
मौसम विज्ञान केन्द्र ने राज्य में 19 जून को नैनीताल समेत अन्य जनपदों देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।