जबलपुर, 20 जून (हि.स.)। डीआरएम कार्यालय परिसर में मजदूर संघ के द्वारा गुरूवार को एक आम सभा आयोजित की गई। इस आम सभा में मजदूर संघ के पदाधिकारी के अलावा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इसमें मजदूर संघ के नेताओं ने अपने-अपने विचार रखें। इसके साथ ही साथ कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कर्मचारियों के लिए कार्य करेंगे। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने दो टूक कहा है रेलवे के कर्मचारी दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है। हम वचन देते हैं कि अगर हमें विजय प्राप्त हुई तो हम कर्मचारियों को हित में काम करेंगे।