नैनीताल, 05 जुलाई (हि.स.)। नगर में शुक्रवार को पूरे दिन लगातार हुई बारिश के बीच शाम को करीब 5 बजे नगर के सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज के पास एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। इसके साथ बिजली के दो पोल भी ध्वस्त हो गये।
इससे इस सड़क पर यातायात के साथ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गयी है। पेड़ काफी बड़ा है। इसे हटाने का कार्य प्रारंभ हो गया है।