जीवन में आगे बढ़ाना है तो अपने माता-पिता और गुरु का हमेशा आदर करें :मनोज कुमार पांडेय
रांची, 27 अक्टूबर( हि.स.)। शाखा-स्तरीय “भारत को जानो प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद और रांची महानगर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डीएवी आलोक पब्लिक स्कूल पुनदाग में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के महाप्रबंधक मनोज कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य अभियंता और डीवीसी परियोजना के प्रधान ई. जी एन सिंह और अतिथि एस. न. सिन्हा के जरिये दीप प्रज्वलित और भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ाना है तो अपने माता-पिता और गुरु का हमेशा आदर करें। अपने जीवन शैली में स्वामी विवेकानंद के आदर्श को अपनाएं।
ई. गोविंद सिंह ने स्वागत भाषण दिया एवं दक्षिण झारखंड प्रान्त के पालक ई. जी. पी. सिंह ने भारत विकास परिषद का परिचय करवाया एवं उन्होंने कहा कि सेवा और संस्कार हीं हमारा लक्ष्य है।
प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप से 9 विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया जबकि जूनियर से 8 विद्यालय के छात्रों ने भाग लिय। शाखा-स्तरीय “भारत को जानो प्रतियोगिता -2024” में जूनियर ग्रुप से प्रथम स्थान पर वाईबीएन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी रहे जबकि द्वितीय स्थान पर डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू के विद्यार्थी एवं तीसरे स्थान पर एस आर डीएवी, पुंदाग के विद्यार्थी रहे। वहीं सीनियर ग्रुप से प्रथम स्थान पर डीपीएस रांची के विद्यार्थी रहे। जबकि द्वितीय स्थान पर वाईबीएन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी एवं तीसरे स्थान पर डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू के विद्यार्थी रहे।
—————