मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष पर हुए हमले की निंदा
चतरा, 25 दिसंबर (हि.स.)। सांसद कालीचरण सिंह धनगड्डा पंचायत के मुखिया अरविंद सिंह के घर पहुंचे। अपराधियों ने कुछ दिन पूर्व मुखिया संघ के चतरा जिलाध्यक्ष के घर में हमला किया था। सांसद ने इसकी जानकारी ली और थाना प्रभारी से बात कर अपराधियों को जल्द गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद अपराधियों और उग्रवादियों के मंसूबे बढ़ गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने इस घटना की तीव्र निंदा की।
—————