पंजाब से आए श्रद्धालुओं का हुआ भव्य स्वागत
अयोध्या, 10 फ़रवरी (हि.स.)। पंजाब से चली कुंभ स्पेशल ट्रेन लगभग 1700 श्रद्धालुओं को लेकर कुंभ मेला स्नान उपरांत सोमवार को अयोध्या पहुंची। अयोध्या पहुंचने पर सभी यात्रियों का ढोल नगाड़ों और फूल माला के साथ स्टेशन पर स्वागत किया गया। इसके बाद उन सभी को श्री राम लला सरकार समेत अन्य मंदिरों के विधिवत दर्शन कराए गए। दर्शन पूजन उपरांत सभी तीर्थयात्री भोजन, विश्राम कर अमृतसर पंजाब के लिए वापस गए। पंजाब से आए रामगोपाल, आशीष टेकरी, महेश गुप्ता सहित अन्य लोग इस भव्य स्वागत और आवभगत से प्रफुल्लित नजर आए। श्रद्धालुओं ने अयोध्या में हाे रहे विकास कार्यों की सराहना की।