रामानुजगंज नगरपालिका में रमन का दबदबा बरकरार, बलरामपुर में भाजपा की वापसी

रामानुजगंज नगरपालिका में रमन का दबदबा बरकरार, बलरामपुर में भाजपा की वापसी

बलरामपुर, 15 फरवरी (हि.स.)। बलरामपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज शनिवार को जारी हो गया है। जिसमें दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। वहीं जिले के तीन नगर पंचायतों में से एक नगर पंचायत में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

रामानुजगंज नगरपालिका में नव निर्वाचित अध्यक्ष भाजपा के टिकट से तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के मधु गुप्ता को 2865 मत के बड़े अंतर हराया है। वहीं बलरामपुर नगरपालिका में एक बार फिर भाजपा की वापसी हुई है। लोधीराम एक्का ने 767 वोट के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार कृपाशंकर को हराया है।

कुसमी में कांग्रेस, वाड्रफनगर और राजपुर में भाजपा के उम्मीदवार जीते

बलरामपुर में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया है। जिले के दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा के दोनों उम्मीदवाराें ने जीत दर्ज की है। तीन नगर पंचायतों में से दो में भाजपा और एक में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। नगर पंचायत कुसमी में कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र भगत 95 मत के अंतर से भाजपा उम्मीदवार रोशन कुमार को हराया है। वाड्रफनगर में भाजपा उम्मीदवार मान सिंह ने 28 वोट के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार नंदलाल श्यामले को हराया है। वहीं राजपुर में भाजपा उम्मीदवार धरम सिंह ने 1289 वोट के बड़े अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार खोरेन खलखो धूल चटाया है।