प्रेस क्लब में  धूमधाम से हुई  मां सरस्वती की पूजा  

प्रेस क्लब में  धूमधाम से हुई  मां सरस्वती की पूजा  

हजारीबाग, 3 फ़रवरी (हि.स.)। जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में विधि-विधान के साथ सोमवार को विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। पूजा पंडालों, शैक्षणिक संस्थाओं एवं घरों में वर दे वीणा वादनी वर दे.. से प्रार्थना की गई।

मूर्ति के सामने हाथ में फूल, अक्षत, मिठाई और फल लेकर लोगों ने मंत्रोच्चार के साथ संकल्प लेकर मां शारदे की पूजा की गई। इसी क्रम में हजारीबाग प्रेस क्लब में भी दूसरी बार मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से मनायी गयी।

पुजारी ओमप्रकाश मिश्रा एवं अजय मिश्रा ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाया, वहीं यजमान के रूप में हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह,सचिव विस्मय अलंकार , पूजा कमेटी के अध्यक्ष दीपक सिंह,सदस्य भव्या कुमार सहित कई लोगों ने पूजा अर्चना की।

पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कर श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के बीच बुंदिया प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा स्थल पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति,पत्रकार, बुद्धिजीवी, लेखक, शिक्षाविद और समाजसेवी उपस्थित होकर मां सरस्वती के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

—————