नगर निगम जगदलपुर में महापौर व वार्ड पार्षदाें के लिए 69.54 प्रतिशत हुआ मतदान
जगदलपुर, 11 फ़रवरी (हि.स.)। नगर निगम जगदलपुर में महापौर एवं 48 वार्ड पार्षदाें के लिए आज मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 69.54 प्रतिशत मतदान हुआ। आज के मतदान में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे एवं कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी मलकीत सिंह अपने परिवार सहित मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया।
वहीं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने भी अपने परिवार के साथ मतदान किया। पूर्व विधायक रेखचंद जैन, बस्तर कलेक्टर हरीश एस एवं एसपी शलभ सिंन्हा ने भी मतदान किया। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बकायदा कतार में खड़े हाेकर मतदान किया। इसके साथ ही मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया । तीन मतदान केंद्र में सुबह ईव्हीएम मशीन में खखाबी आने से मतदान कुछ देरी से शुरू हुआ, इसओ अलावे मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा वहीं इस दाैरान ड्यूटी पर तैनात जवान को मिर्गी का दौरा पड़ा है, जिसे साथी जवान अस्पताल ले गए।
नगर निगम जगदलपुर में कुल 124 पोलिंग बूथ बनाए गए थे, जहां मतदान हुआ। यहां कुल 1 लाख 436 मतदाता है। जिसमें 47 हजार 557 पुरुष और 52 हजार 852 महिला मतदाता है। वहीं तृतीय लिंग के 27 मतदाता हैं। पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाता की संख्या अधिक है। जगदलपुर में महापौर चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के अलावा 5 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में भाग्य आजमाने उतरे हैं। महापौर के लिए 5 उम्मीदवाराें में कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू, भाजपा के संजय पांडेय, आम आदमी पार्टी से समीर खान, शिव सेना से पिंकी ठाकुर एवं निर्दलीय रोहित सिंह आर्य सहित 48 वार्डों में 154 पार्षद प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।जिनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो गई है।मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही था, भाजपा-कांग्रेस के दाेनाे ही महापैर के उम्मीदवाराें ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। इसके नतीजे 15 फरवरी को आएंगे।
—————