वैवाहिक कार्यक्रम में गई पीड़िता के साथ जबरदस्ती दैहिक शोषण का एक आराेपित गिरफ्तार

वैवाहिक कार्यक्रम में गई पीड़िता के साथ जबरदस्ती दैहिक शोषण का एक आराेपित गिरफ्तार

काेंड़ागाव, 21 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के सिटी काेतवाली थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने परिजनों के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में गई हुई थी। इसी दाैरान रात में जब वह घर के पीछे स्कूल के पास बाथरूम के लिए गई थी, तभी आरोपित मनोज कुमार मरकाम पिता गुन्जू राम मरकाम उम्र 28 वर्ष निवासी मोहलई भण्डार सिवनी थाना फरसगांव उसके पास आया और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाकर पास के ही खेत में उसके साथ बलात्कार किया। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 64, 351 (2) बीएनएस, पाक्सो एक्ट की धारा 4(1), के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लेकर आरोपित का पता तलाश किया जा रहा था।

आरोपित मनोज मरकाम लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था, जिसे पुलिस की टीम के द्वारा पीछा किया जा रहा था। इस दाैरान सूचना मिली कि आरोपित भागने की फिराक में है, जिसे रायपुर नाका के पास घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। जिसमें आरोपित ने पीड़िता के साथ बलात्कार करना स्वीकार करने पर आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरंत आज शुक्रवार काे न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया। न्यायिक रिमांड प्राप्त कर आरोपित को जेल दाखिल कर दिया गया है। सम्पूर्ण कार्रवाई में निरी. सौरभ उपाध्याय, स.उ.नि. दिनेश पटेल, स.उ.नि. शांति यादव, प्र. आर. 90 नरेंद्र देहारी एवं थाना कोंडागांव पुलिस तथा साइबर सेल का योगदान रहा।

—————