156  ने पास किया पुलिस ग्राउंड टेस्ट 

पुलिस कांस्टेबल भर्ती :  नाहन में 769 महिला अभ्यर्थियों  ने लिया हिस्सा

नाहन, 13 फ़रवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया सिरमाैर जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस उप महा निरीक्षक गुरुदेव शर्मा की अध्यक्षता में जारी है। यह भर्ती प्रक्रिया 11 फरवरी से 14 फरवरी तक महिला उम्मीदवारों के लिए और 15 फरवरी से 20 फरवरी तक पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है।

गुरूवार काे शारीरिक प्रवीणता परीक्षा और शारीरिक माप दंड परीक्षा में 1100 अभियर्थियों में से 769 महिला उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान 769 महिला उम्मीदवारों में से 156 ने शारीरिक प्रवीणता परीक्षा पास की, जबकि 613 महिला उम्मीदवार इस परीक्षा में असफल रहे।

प्रवेश प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता और मापदंडों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। पुलिस उप महा निरीक्षक गुरुदेव शर्मा ने इस भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया और अभियर्थियों को उनके प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी।

यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल के सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम है और यह भर्ती स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर प्रदान करती है। आगामी दिनों में पुरुष उम्मीदवारों के लिए भी परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद अंतिम चयन प्रक्रिया शुरू होगी।

इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों में उत्साह और जोश देखने को मिला और वे अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए। पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस भर्ती से प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया जा सकेगा।

—————