रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर वैश्य समाज में खुशी का माहाैल
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही भाजपा-अशोक अग्रवाल
हरिद्वार, 21 फरवरी (हि.स.)। श्री वैश्य बंधु समाज हरिद्वार एवं संस्था की महिला विंग की सदस्यों ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हर्ष जताते हुए पुराने रानीपुर मोड़ पर एकत्र होकर राहगीरों को मिठाई वितरित की।
श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के मार्गदर्शक पराग गुप्ता एवं संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता निश्चित रूप से दिल्ली के विकास में अपना योगदान देंगी। पार्टी को भी उनके अनुभव का लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की महिलाएं राजनीति के माध्यम से भी देश सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी में समान रूप से महिलाओं को हिस्सेदारी दे रहे हैं। अशोक अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज बड़ी संख्या में भाजपा की विचारधारा से जुड़ा हुआ है।
महिला विंग की संस्थापक शशि अग्रवाल, अध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज की महिला को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने समाज की सभी महिलाओं को सम्मान दिया है। रेखा गुप्ता अनुभवी प्रशासक के रूप में दिल्ली का चहुंमुखी विकास करेंगी। दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ सभी दिल्ली वासियों को समान रूप से दिलाएंगी।
हर्ष जताने वालों में सीमा अग्रवाल, नमिता गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सपना गर्ग, शालिनी अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, प्रवीण आदि आदि शामिल रहे।
—————