विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन
चतरा, 1 मार्च (हि.स.)। चतरा जिला प्रशासन के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान शुरू कर दी है। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ चतरा इकाई बनाम चतरा सांसद कालीचरण सिंह के बीच विवाद के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के समर्थन में चतरा जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
शनिवार को प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास भी भाग लिए। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं के संग काला बिल्ला लगाकर जिला प्रशासन के कार्यशैली के खिलाफत की।
भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने कहा कि जिला प्रशासन चतरा सांसद कालीचरण सिंह के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी कर रही है। उन पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाते हुए पदाधिकारी का संगठन झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया था और सांसद से माफी मांगने और दिए गए बयान को वापस लेने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। आज काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया। दो मार्च को प्रखंड मुख्यालय में पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। भाजपा सांसद कालीचरण सिंह के साथ है और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला प्रशासन के पदाधिकारी सरकार और एक पार्टी के पक्ष में कार्य कर रहे हैं और सांसद पर झूठा लांछन लगा रहे हैं।
—————