एनटीपीसी परिसर में लगी आग
चतरा, 1 मार्च (हि.स.)। टंडवा स्थित एनटीपीसी के नॉर्थ करणपुरा परियोजना के एश पॉन्ड एरिया में शनिवार को अचानक आग धधक उठी। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना पर परियोजना के अधिकारियों का दल आग लगे एरिया पहुंचे।
इससे पूर्व सीआईएसएफ के अग्नि शमन दस्ता ने आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने आग से किसी प्रकार की क्षति होने से इनकार किया है। बताया कि एश पौन्ड के किनारे उगे झाडियों में आग लगी। उस पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता चल नहीं पाया। बताया गया कि आग लगे स्थान से कुछ ही दूरी पर कोल डम्प और यार्ड होने से बडी क्षति होने का आशंका जताई जा रही थी।
एनटीपीसी के पावर प्लांट से बाहर फ्लाईं एश एरिया में अचानक आग लगने से पूरे प्लांट क्षेत्र में धुआं का गुब्बार फैल गया। अधिकारियों ने आग वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसमें पाया कि आग फ्लाई एश क्षेत्र में उगे घास में लगी थी। एनटीपीसी अधिकारियों की माने तो आगलगी में कोई नुकसान नही हुआ है।
—————