ऑनलाइन सह-याेग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 अप्रैल से
जगदलपुर , 18 मार्च (हि.स.)। महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित विशेष ऑनलाइन सह-याेग प्रशिक्षण शिविर 10 अप्रैल से 4 मई तक चलेगा। जिसमें कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। 25 दिवसीय सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण की विशेषताएं, जिसके तहत पतंजलि योगपीठ द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। हरिद्वार शिविर में निःशुल्क भागीदारी का अवसर मिलेगा। योग, एक्यूप्रेशर, जड़ी-बूटी एवं घरेलू उपचार का विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। दर्शन, वैदिक उपनिषद् एवं आयुर्वेद का गहन अध्ययन, योग शिक्षक बनने पर रोजगार के नए अवसर मिलेगा। यह शिविर उन सभी के लिए एक अवसर है, जो योग, प्राकृतिक चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के इच्छुक हैं।
—————